प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े, उत्तराखंड में लंबे समय से कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। वर्तमान में 50 सक्रिय मामले हैं। बीते चार दिनों में 14 संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 467 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें पांच संक्रमित मिले। प्रदेश में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च 2020 को सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में कुल 1.04 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिसमें लगभग एक लाख संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 333 कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। पिछले एक माह से प्रतिदिन 10 से कम संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि प्रदेश में अब तक संक्रमण में शून्य की स्थिति नहीं आई है। प्रदेश में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी दर 96 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य है लेकिन संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,