तनवीर अली :–हरिद्वार वन प्रभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से वन महकमे के लिए सिरदर्द बना कुख्यात वन तस्कर इलियास उर्फ डांगी वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया है। इलियास पर हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी नेशनल पार्क में वन तस्करी के 130 मुकदमे दर्ज हैं। बुद्धवार को मुखबिर की सूचना पर पहुंची हरिद्वार रेंज की टीम ने बहादराबाद क्षेत्र से कुख्यात तस्कर इलियास को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इलियास के साथ मौजूद अन्य चार वन तस्कर फरार होने में सफल रहे। ये सभी वन तस्कर यहां सागौन के पेड़ों को काटने के लिए इकट्ठा हुए थे। हरिद्वार प्रभाग की टीम ने इलियास को न्यायिक हिरासत में लिए भेज दिया है। फरार अन्य तस्करों की भी तलाश की जा रही है।
वन तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में, दिनेश नौडियाल,रेंजर हरिद्वार रेंज, आशुतोष निम वनदरोगा बीटचौकी बहादराबाद हरि0, फॉरेस्ट गार्ड महाराणा प्रताप, फॉरेस्ट गार्ड विपिन कुमार,शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,