तनवीर अली हरिद्वार:–कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को एक बार फिर से रफ्तार देने की कोशिश की जा रही है। आज हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
इस दौरान किसानों और टोलकर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। टोल प्लाजा पर किसानों के प्रदर्शन की सूचना के बहादराबाद थाना, रानीपुर कोतवाली और सिडकुल थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुँच गई। किसानों ने टोल प्लाजा के बीच मे दरी बिछाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की उपेक्षा की जा रही है।
दिल्ली में अपनी जायज मांगो को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों की कही सुनवाई नही हो रही है। हरिद्वार में बने टोल प्लाजा पर भी किसानों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के मुख्यालय हरिद्वार में बने है। रुड़की , मंगलौर भगवानपुर, और नारसन आदि दूरस्थ क्षेत्रों के किसान रोजाना यहाँ आते है और टोल टैक्स देते है। किसानों से टोल टैक्स वसूलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। जब तक उनकी माँगे पूरी नही होंगी तब तक उनका ये विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।





More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,