हरिद्वार:– डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाॅल एसोसिएशन द्वारा नेहरू युवा केंद्र में आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप की विजेता व उपविजेता टीमों को एसएसपी अजय सिंह ने ट्राफी व मेडल प्रदान किए। 4 से 6 नवम्बर तक बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गयी चैम्पिनशिप के फाईनल में बालक और बालिका वर्ग के दोनों मुकाबले देहरादून की टीमों ने जीते। बालक वर्ग में देहरादून की टीम ने रूड़की को 56-40 से हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में फाईनल मुकाबला देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून टीम ने 55-35 से जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। विजेता व उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक दुर्बलता को दूर करते हैं। प्रतियोगिताओं में खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। एकाग्रता व कड़ी मेहनत से ही अच्छा मुकाम पाया जा सकता है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाॅल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव संजय चैहान एवं कोषाध्यक्ष संजय चौहान तथा भाजपा नेता धर्मेन्द्र विश्नोई ने एसएसपी अजय सिंह को बुके देकर स्वागत किया और कहा कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाओं को मौका देने का काम कर रही हैं।
देहरादून ने जीती 20वीं स्टेट बास्केटबाॅल चैम्पियनशिप…
एसएसपी अजय सिंह ने विजेता टीमों का ट्राफी प्रदान कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह….भाजपा नेता धर्मेन्द्र विश्नोई ने एसएसपी को बुके भेंट कर किया स्वागत…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…