हरिद्वार रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड के बाहर अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाओं को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिलाओं का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया।आपको बता दे कि पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे के आस पास मौजूद पांच महिलाओं को लोगों को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिलाएं शहर में आसपास ही रहती है।सभी का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज, संतोष सेमवाल महिला, आरक्षी रीना, रजनी बिष्ट शामिल रहीं। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड के बाहर अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर…सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में किया चालान…..

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,