हरिद्वार के बहादराबाद थाने में पुलिस को 5 नम्बर की सुबह 3:00 AM बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के साथ शांतरशाह बडेडी के मध्य मुख्य हाईवे पर कुछ व्यक्तियों द्वारा 2.5 लाख रुपये और उसकी गाड़ी लूट ली है । इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचकर उपरोक्त पीड़ित से जानकारी दी गई तो पीड़ित का नाम खालिद पुत्र हाजी मुस्ताक निवासी साउथ खालापार कोतवाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश है । पीड़ित के बतायेनुसार पीड़ित के साथ जबरदस्ती 03 लड़के मुस्तकीम, आमिर और गुड्डू भी बेठ गए । पीड़ित के बताए अनुसार उक्त तीनो अभियुक्त गणों द्वारा पीड़ित के साथ वही पर मारपीट कर पीड़ित को तमंचा लगाकर साइड में बिठा दिया और पीड़ित को लेकर हरिद्वार की तरफ निकले ।
बडेडी के पास पहुंचकर तीनों ने पीड़ित को गाड़ी से उतार कर गाड़ी व पैसे लूट कर तीनों भाग गए । सूचना पर उपरोक्त अभियुक्त गुणों की जानकारी हेतु संबंधित थाने से संपर्क किया गया तो जानकारी प्राप्त हुई की इन लोगों के मध्य पूर्व से ही विवाद चल रहा है ।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर तीनों नामजद आरोपियों को बुलाया गया और पूछताछ की गई और पीड़ित के आमने सामने बात की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनों पक्षों के घर आमने-सामने हैं और दोनों के बीच विवाद चल रहा है । पीड़ित ने कबूल किया कि मेरे द्वारा झूठी सूचना दी थी । इस संबंध में पीड़ित का पुलिस एक्ट के तहत ₹5000 का चालान काटा गया ।
झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…