हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में वादी मनोज कुमार पुत्र तिलकराम नि0 बारह कोटी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा लिखित सूचना दी कि 03 नम्बर की शाम के समय अज्ञात चोर द्वारा वादी की ई- रिक्शा न0 UK 08 ER 3478 जो हरिलोक तिराहा पर खडी की थी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लाकर दी गयी थी वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 622/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया
घटना के तत्काल अनावरण करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/ स0पु0अ0 / क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर को निर्देशित कर घटना के अनावरण हेतु अपने स्तर से थाने टीम गठित की गयी जिस पर कडी सुरागरसी पतारसी करते हुये व कई सीसीटीवी फुटेजो के आधार पर एक अभियुक्त को वादी के चोरी की गयी ई-रिक्शा सहित सराय रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- नीरज पुत्र सुरेश नि0 घासमण्डी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण-
1- ई- रिक्शा नं0 UK 08 ER 3478
पुलिस टीम-
1- प्र0नि0 आर0के0 सकलानी।
2- उ0नि0 वाजिन्द्र सिंह नेगी
3- का0 09 रोहित
4- का0 768 वीरेन्द्र कुमार

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…