हरिद्वार विद्यालय शिक्षा विभाग और एक निजी संस्था के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय पुस्तक मेले (किताबों से एक मुलाकात) का आयोजन आज 6 से 8 नवंबर तक ज्वालापुर इंटर कॉलेज में किया जाएगा। तीन दिवसीय पुस्तक मेले में विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जिले के तमाम लोग भी मौजूद रहेंगे। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम पुस्तक मेले के सफल आयोजन को लेकर इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से पुस्तक मेले के आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे।हरिद्वार में पुस्तक मेले जैसे आयोजन की यह एक अनूठी पहल की जा रही है। हरिद्वार के लोग इस अवसर का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि हरिद्वार जिले में छात्र-छात्राओं और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा।ज्वालापुर इंटर कॉलेज में रविवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन शुरू हो रहा है। इस मेले का आयोजन सभी आयु वर्ग के पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते किया गया है। पुस्तक मेले में करीब तेरह प्रमुख प्रकाशक अपनी किताबों के साथ शामिल होंगे। बाल साहित्य की गुणवत्तापूर्ण किताबें प्रकाशित करने वाले एकलव्य के अलावा नेशनल बुक ट्रस्ट, गार्गी, पेंगुईन और ऑक्सफोर्ड प्रेस जैसे प्रकाशकों की किताबें पुस्तक प्रेमियों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। बाल साहित्य, शिक्षा पर आधारित पुस्तकें, विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल और अन्य विषयों से संबंधित संदर्भ पुस्तकें प्रकाशकों के विभिन्न स्टॉल और शिक्षण सहायक सामग्रियां भी मुहैया होंगी। मुख्य तौर पर हिंदी और अंग्रेजी की किताबें प्रदर्शनी और बिक्री के लिए मेले में उपलब्ध होंगी।
विद्यालय शिक्षा विभाग और एक निजी संस्था के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय पुस्तक मेले (किताबों से एक मुलाकात) का आयोजन……… आज तीन दिन तक ज्वालापुर इंटर कॉलेज में किया जाएगा……

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…