हरिद्वार के लक्सर पुलिस द्वारा बीते महीनों के दौरान हुए फूलगढ़ और शिवगढ़ गाँव में शराबकांड से हुई।मौतों के बाद एक बड़ा सबब लेकर नशाखोरी और इसके तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।और इस पुलिसिया अभियान के तहत शराब की खासी मात्रा में बरामदगी के साथ-साथ शराब तस्करों की धरपकड़ भी निरंतर जारी है। अब ताजा मामले के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित रायसी चौकी पुलिस द्वारा गंगदासपुर से मुखबिर तंत्र के आधार पर प्राप्त सूचना के बाद अवैध शराब के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दरअसल गंगदासपुर में एक मोहित पुत्र नरेश नामक युवक द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब निर्मित की जा रही थी। जिसकी गिरफ्तारी करते हुए मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और उसमें प्रयुक्त कई उपकरण के के अलावा शराब निर्माण संबंधित भट्टी भी बरामद कर ली गई है।हालांकि इसके अलावा मौके से एक अनुज पुत्र सोमपाल नामक अभियुक्त भी उसी गांव का निवासी फरार बताया जा रहा है।जिसके बाद पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए।फरार आरोपी की धरपकड़ और अग्रिम कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
लक्सर पुलिस ने शराब की भठ्ठी, उपकरण समेत 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर….एक युवक को किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…