हरिद्वार के कनखल थाना पुलिस के हत्थे चढ़े एक युवक के कब्जे से दस ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कृष्णानगर कालोनी के रामलीला मैदान में छापा मारकर मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से दस ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम आकाश पुत्र प्रेमचंद निवासी मोहल्ला सगरा वाला कनखल बताया।थाना कनखल पर प्रभारी चौकी जगजीतपुर उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में मय हमराह कानि0 407 सत्येंद्र रावत व कांस्टेबल 516 निर्मल सिंह द्वारा कृष्णा नगर रामलीला ग्राउंड से अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी मोहल्ला सगरा वाला थाना कनखल हरिद्वार को दिनांक 04/11/2022 को मोटर साइकिल संख्या यू0के0 08 AT 7837 पल्सर तथा 06 . 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना का मुकदमा संख्या 357 /22 धारा 8/21/60 एन0डी0पी0एस एक्ट पंजीकृत किया गया है बाद आवश्यक कार्रवाई माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पूर्व में पंजीकृत अभियोगो का विवरण
मु0अ0स0340/2020 धारा 8/21/60 NDPS Act
बनाम आकाश
कनखल थाना पुलिस के हत्थे चढ़े युवक के कब्जे से अवैध स्मैक की बरामद बरामद….आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जैल…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…