एंकर:-हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भण्डाफोड़ किया है। फ़्लैट से दो दलालों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई पश्चिम बंगाल की तीन महिलाओं को छुड़ाया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जूस कंट्री के फ्लैट में कुछ किरायेदारों की ओर से गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद देर रात फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा गया। दलालों ने अपने नाम शुभाकर दत्त पुत्र कन्हाई दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली और अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी श्यामनगर पिनकल घोषपाडज्ञ रोड थाना नोथा पाडा वेस्ट बंगाल और ग्राहकों ने अपने नाम अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर, अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लस्कर हरिद्वार बताए। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, महिला उप निरीक्षक संदीपा भंडारी, कॉन्स्टेबल रोहित, वीरेंद्र, विनोद और संदीप शामिल रहे।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भण्डाफोड़ कर…..फ़्लैट से दो दलालों और तीन ग्राहकों को किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…