उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार टीम द्वारा की गई गोकशी एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु दो अलग अलग कार्यवाही में पांच अभियुक्तगण गिरफ्तार, तीन जीवित गोवंश व पांच दोपहिया वाहन बरामद
हरिद्वार:–पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय/नोडल अधिकारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देशन में गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की पुलिस टीम को जनपद हरिद्वार में पतारस्सी सुरागरस्सी करने के दौरान नगला इमरती अंडर बाईपास पर पहुंचे तो मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बिझोली गांव में अफजाल एवं मेहरबान अपने साथियों के साथ अपने अपने घरों में गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड के अधिकारी/कर्मचारी गणों के द्वारा 2 टीम बनाकर उपरोक्त मुखबिर के बताए हुए अनुसार दोनों घरों पर दबिश दी गई तो पहली टीम द्वारा अफजाल के घर पर दबिश दी गई तो अफजाल के घर से अफजाल पुत्र हनीफ, आरिश पुत्र हनीफ निवासी गण ग्राम बिझोली तथा जाहिद पुत्र अल्लाहबंदा निवासी मलकपुरा मंगलोर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से लगभग 211 किलोग्राम गौ मांस, गोकशी उपकरण, तीन जीवित गोवंश तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई वहीं पर दूसरी टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मेहरबान के घर से अभियुक्त युसूफ पुत्र शकील निवासी मोहल्ला किला थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार तथा दिलशाना पत्नी शहबान निवासी ग्राम बिझोली कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जबकि घर के स्वामी तीन अभियुक्त गण मेहरबान पुत्र कमरुद्दीन, शहबान पुत्र मेहरबान, फैजान पुत्र मेहरबान मौके से गांव की गलियों में फरार हो गए पकड़े गए अभियुक्त गण के कब्जे से जिनके कब्जे से लगभग 310 किलोग्राम गो मांस, गोकशी उपकरण, तीन फरार अभियुक्त गण के तीन मोबाइल व दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। मौके से पकड़े गए अभियुक्त गण एवं फरार अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली मंगलोर पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराए गए। फरार अभियुक्त गण की तलाश जारी है पकड़े जाने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बरामदगी
1:- 03 जीवित गोवंश पशु।
2:- 06 लोहे की छुरियां।
3:- 02 कुल्हाड़ी।
4:- 02 लकड़ी के गुटके।
5:- 01लोहे का सुआ।
6:- 01 लोहे का चापड़।
7:- 02 तराजू।
8:- 05 दोपहिया वाहन।
9:- 03 फरार अभियुक्तगण के मोबाइल फोन।
10:- 521 कि ग्रा गोमांस।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त
- यूसुफ पुत्र शकील निवासी मोहल्ला किला मंगलौर थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार।
- जाहिद पुत्र अल्लाबंदा निवासी मलकपुरा मंगलोर, जनपद हरिद्वार।
- अफजाल पुत्र हनीफ।
- आरिश पुत्र हनीफ।
- दिलशाना पत्नी शहबान निवासीगण ग्राम बिझौली थाना कोतवाली मंगलोर जनपद हरिद्वार।
फरार अभियुक्त ————————-
- मेहरबान पुत्र कमरुद्दीन।
- शहबान पुत्र मेहरबान।
- फैजान पुत्र मेहरबान निवासीगण ग्राम बिझौली थाना कोतवाली मंगलोर जनपद हरिद्वार।
गोवंश पुलिस टीम का विवरण:-
1:- उ0नि0 आशीष कुमार ।
2:- उ0नि0 शरद सिंह।
3:- का0 199 प्रवीण कुमार।
4:- का0 119 राकेश।
5:- का0 1306 राजेंद्र।
6:- का0 28 प्रवीण सैनी
7:- म0का0 652 वर्षा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…