श्वेता चौबे ने पौड़ी के एसएसपी का लिया चार्ज, फरियादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए-चौबे पौड़ी। पौड़ी जनपद मे नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द द्वारा सलामी ली गयी, तत्तपश्चात कार्यभार ग्रहण करते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संचार, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, पुलिस व समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय के साथ गोष्ठी की गयी।जिसमें सर्वप्रथम जनपद की भौगोलिक स्थिति एवं जनपद के पुलिस क्षेत्र और राजस्व क्षेत्र के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देशित किया कि थाने पर आये फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर कार्यवाही की जाय। जिससे आमजन का पुलिस के प्रति अच्छा व्यवहार बना रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी नशाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा पुलिस जनता की सेवा करें और पुलिस अपने कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करेगी।पुलिस के तीन मूलभूत कार्य-अपराध की रोकथाम/अनावरण, यातायात व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बतायी गयी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर यातायात पूर्ण रूप से सुचारू रखेंगे।सर्वसम्बन्धित अधिकारियों को अपने अधीनस्थों को साथ लेकर टीम भावना से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
साइबर की शिकायतों का निस्तारण करने व साइबर टोल फ्री नम्बर-1930 पर कॉल करने हेतु आमजन को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।अपराधों की रोकथाम/निवारण के बारे में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने थाना क्षेत्र में सभी कर्मचारियों की प्रतिदिन कार्य प्रगति समीक्षा करेंगे, जिससे पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति अधिक जबाबदेह बनाया जा सके व फ्लोटिंग पोपुलेशन अर्थात अल्पावधि के लिए क्षेत्र में आए कार्य करने वाले श्रमिकों/मजदूरो/फड़-फेरी वालों का ततकाल सत्यापन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।वर्तमान में समाज में बढते नशे के प्रचलन को रोकने के दृष्टिगत एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत नशा तस्करो पर अधिक से अधिक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। एनडीपीएस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा ड्रग्स का नियमित सेवन करने वालो को चिन्हित कर सूचीबद्ध कर उनके शिक्षण संस्थानों/अभिभावको से मुलाकात कर प्रारम्भ में सुधारात्मक कार्यवाही करने तत्पश्चात कठोर वैधानिक कार्यवाही करने बाबत निर्देशित किया गया।महिला सम्बन्धी अपराधों पर थानों में गठित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से त्वरित गति से कार्यवाही करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के सम्बन्ध थानाक्षेत्रों के स्कूल कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों आदि पर आमजन को जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक सिटी देहरादून, पुलिस अधीक्षक CBCID देहरादून, पुलिस अधीक्षक देहात देहरादून, पुलिस मुख्यालय व जनपद चमोली में पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुये महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,