हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने क्षेत्र में पिछले कुछ समय से स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 सप्ताह पहले महिला का पर्स छीनकर फरार होने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया पर्स, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।आपको बता दें पिछली 16 अक्टूबर को रेल चौकी पुलिस के सामने बाइक सवार दो युवक खन्नानगर निवासी अनु शर्मा से पर्स छीनकर फरार हो गए थे. उनके पर्स में मोबाइल फोन था. जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने 27 अक्टूबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की।ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया गया।कोतवाली क्षेत्र के लालपुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह भाग खड़े हुए।ऐसे में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।आरोपी अनिकेत मंचल उर्फ चिन्नी निवासी कृष्णा गली खड़खड़ी और विशाल निवासी इंदिरा बस्ती को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।साथ ही आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी….क्षेत्र में स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…