हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।सुल्तानपुर पुलिस चौकी चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल व कांस्टेबल अरविन्द चंदेल व तरेपन सिंह रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान जसोदारपुर तिराहा के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसको रोककर उन्होंने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम असद उर्फ चुंडी पुत्र गुलजार निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी कोतवाली लक्सर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार…आर्म्स एक्ट मुकदमा दर्ज कर भेजा जैल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…