हरिद्वार:–विकास खण्ड बहादराबाद में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
विकासखंड बहादराबाद के सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को,ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उप जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई। इस मोके पर उप जिलाधिकारी पुरण सिंह राणा ने शुभकामनाएं देते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कहा की वह उम्मीद करते हैं की उनके द्वारा जनहित में और जनता के विकास कार्यों के लिए निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि अपने अंदर आत्मविश्वास लेकर क्षेत्र के लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनकर क्षेत्र के विकास को गति देने का काम करें। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि कहा की वह सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य करेंगी। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि वह लोग जिस भावना से जीत कर आए हैं उसी भावना के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मानस मित्तल, देवेन्द्र पाल ,लोकेश, मीनू ,दीपा रानी ,नदीम अहमद, अंजुम ,नासिर, सुनीता ,संजय, लोकेश, शेर आलम ,तनुज चौहान आदि शामिल रहे।
विकासखंड बहादराबाद के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में…..नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को,ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उप जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…