हरिद्वार:—भगवानपुर के बुग्गावाला वाला क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये आदेशो के क्रम में आज राजस्व व खनन विभाग द्वारा बुग्गावाला क्षेत्र में जांच की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन कर उपखनिज स्टोन क्रेशर में ढोया जा रहा है, जिसकी कल रात को राजस्व विभाग द्वारा पुष्टि करायी गयी थी, जिसमें हरिद्वार ग्रीट्स स्टोन क्रेशर में अवैध खनन का उपखनिज ले जाया गया है। जिसमें स्टोन क्रेशर के भण्डारण में जमा कच्चा व पक्का माल की पैमाइश की गयी, जिसमें अनियमितता मिलने पर स्टोन क्रेशर प्लांट को स्टोन क्रेशर स्वामी के मुंशी की उपस्थिति में सीज किया गया है। मौके पर हिदायत दी गयी है कि सीज उपखनिज खुर्द बुर्द न हो पाये। जांच टीम में प्रदीप कुमार, खान अधिकारी हरिद्वार, गिरीश त्रिपाठी, तहसीलदार भगवानपुर, व राजस्व उपनिरीक्षक, खनिज मोहर्रिर, राजस्व व खनन विभाग के स्टाफ उपस्थित रहें। राजस्व व खनन विभाग की अवैध खनन व परिवहन पर लगातार क्षेत्र में कार्यवाही व गस्त जारी रहेगी, किसी भी स्थिति में अवैध खनन नही करने दिया जायेगा। मुजाहिदपुर/सतीवाला क्षेत्र में अवैध खनन की कई बार शिकायत प्राप्त होने पर आज औचक निरीक्षण किया गया जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 01 ट्रैक्टर सीज किया गया है। आगे भी कार्यवाही गतिमान रहेगी।
जिला अधिकारी के निर्देश पर खनन व राजस्व विभाग ने बुग्गावाला में अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही….अनियमितता मिलने पर टीम द्वारा स्टोन क्रेशर को किया गया सीज…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…