गुरु रविदास विश्व महापीठ का कार्यक्रम 29,30 एवं 31 अक्टूबर को हरिद्वार में….1 दिवसीय ”श्री गुरु रविदास ज्ञान गंगा महायग” और 3 दिवसीय ”श्री गुरु रविदास कथा” कार्यक्रम का होगा आयोजन….

गुरु रविदास विश्व महापीठ का कार्यक्रम 29, 30 एवं 31 अक्टूबर 2022 को हरिद्वार में होगा। 1 दिवसीय ”श्री गुरु रविदास ज्ञान गंगा महायग” और 3 दिवसीय ”श्री गुरु रविदास कथा” कार्यक्रम का आयोजन।दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में होगी रविदास पीठ की राष्ट्रीय कार्यकारणी।कई केंद्रीय मंत्री, विभिन राज्यों से मंत्री, सांसद और विधायक लेंगे हिस्सा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश राज्यपाल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी आमंत्रित।राष्ट्रीय बैठक में रविदासी समाज की सामाजिक, राजनितिक, आर्थिक और धार्मिक व्यस्था पर होगा चितन-मंथन

हरिद्वार – श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रविदाशाचार्य सुरेश राठौर (पूर्व विधायक) और महापीठ के प्रधान महामंत्री (संगठन) सूरजभान कटारिया ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ संगठन की 1 दिवसीय ''श्री गुरु रविदास ज्ञान गंगा महायग'' और 3 दिवसीय ''श्री गुरु रविदास कथा'' कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 29, 30 एवं 31 अक्टूबर 2022 को आध्यत्मिक धार्मिक विश्व प्रसिद्ध नगरी हरिद्वार उत्तराखंड में किया जा रहा है! जिनमे 1 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी महापीठ के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय बैठक में रविदासी समाज की सामाजिक, राजनितिक, आर्थिक और धार्मिक व्यस्था पर चितन-मंथन होगा! कटारिया ने बताया की श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर जी मुखवंदन से होने वाली श्री गुरु रविदास कथा में मुख्य रूप से भगत सिंह कोश्यारी, राज्यपाल महाराष्ट्र, गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड, पुष्कर धामी, मुख़्यमंत्री उत्तराखंड और श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के पदाधिकारीगण सत्यदेव नारायण आर्य, राज्यपाल त्रिपुरा, राजेंद्र अर्लेकर, राज्यपाल हिमांचल प्रदेश, भाजपा संसदीय बोर्ड़ एवं चुनाव समिति के माननिये सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, भारत सरकार के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं ए. नारायणस्वामी तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष विजय सांपला सहित अन्य महानुभाव इस कथा में शामिल होकर देश दुनिआ से यहाँ पहुंचने वाले गुरु रविदास जी के हजारो अनुवाइयो को अपना सन्देश देंगे और उनके साथ अन्य महानुभाव, संत-महात्माओं, धार्मिक सामाजिक राजनितिक महापुरुषों का मार्गदर्शक सन्देश प्राप्त होगा! कार्यक्रम में देशभर के अन्य विधायक-सांसदों, पूर्व मंत्रीगणो सहित देश दुनिया के रविदास समाज के केन्दीय एवं राज्य स्तर पर कार्यरत अधिकारीगणों तथा पत्रकारों-अधिवक्ताओ, सेवानिवृत्त अधिकारियो-कर्मचारियों, शिक्षाविदों, युवा छात्रगणो एवं बुद्धिजीवीगणों को आमंत्रित किया गया है ! कार्यक्रम में महापीठ के पदाधिकारी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं गुजरात के पूर्व मंत्री विधायक आत्माराम परमार, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्षश्रीमती अनीता आर्य पूर्व सांसद, राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल व हिमाचल के कैबिनेट मंत्री राजीव सेजल, बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जनक राम, पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेश बग्गा, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण, गुजरात के पूर्व विधायक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी आर एम पटेल, इंदौर के पूर्व सभासद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सूरज करो, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती सुलेखा लंबूतूरे, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि व भाऊसाहेब वानखेडे सहित विभिन्न प्रदेशों से गणमान्य गण शामिल होंगे! बैठक में महापीठ के अंतराष्ट्रीय/राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी समस्त जिला अध्यक्ष अपेक्षित है।श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को हरिद्वार में आयोजित होने वाली श्री गुरु रविदास कथा 29, 30 और 31 अक्टूबर 2022 का निमंत्रण पत्र देते हुए महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविदासआचार्य सुरेश राठोर एवं प्रधान संगठन महामंत्री सूरजभान कटारिया

You may have missed