त्योहारी सीजन में हरिद्वार पुलिस साइबर सेल द्वारा विगत माह के विभिन्न मामलों में ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों के खाते में लौटाई कुल ₹ 104000/-की धनराशि ।पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरिद्वार द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। विगत माह में विभिन्न ऑनलाइन ठगी से संबंधित शिकायती प्रकरणों में सुश्री निहारिका सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन जनपद हरिद्वार के पर्यवेक्षण में साईबर क्राईम सैल जनपद हरिद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित पीडितों के खाते में धनराशी 104000 रु0 वापस करवायी गयी।
👉दिनांक- 09.09.2022 को आवेदक श्री गगनप्रीत सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी शिवलोक कॉलोनी फेस 3 बीएचईएल रानीपुर जनपद हरिद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को फोन कर स्वयं को आवेदक का रिस्तेदार होने का झांसा देकर रुपए 60000/- की ऑनलाईन ठगी की गयी है। साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित गेटवे से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी धनराशी रु0 60000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस* करायी गईl
👉दिनांक- 10.09.2022 को आवेदिका वंशिका त्यागी पुत्री राजेश कुमार त्यागी निवासी भागीरथ कुंज रुड़की जनपद हरिद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन डि कस्टमर केयर बनकर फोन कर आवेदिका से डिलीवरी डिलीवरी हेतु 10 रु0 का रिचार्ज के नाम पर 25000 रु0 की ऑनलाईन ठगी की गयी है। साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक के खाते से कटी धनराशी मैं से रु0 25000/- की धनराशि जो Paytm में जमा किए गए थे को, Paytm से पत्राचार कर * आवेदिका से ठगी गयी रु0–25000- की धनराशि आवेदिका के खाते में वापस* करायी ।
👉दिनांक- 05.09.2022 को आवेदक मयंक शर्मा निवासी 21 डॉटमंडी ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा OLX के माध्यम से सामान बेचने के नाम पर आवेदक से ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर 5000 रु0 की ऑनलाईन ठगी की गयी है। साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित गेटवे से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी धनराशी 5000/- को आवेदक के खाते में वापस* कराई गईl
👉दिनांक- 06.09.2022 को आवेदक श्री राम किशोर गुप्ता निवासी ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को फोन कर स्वयं को आवेदक का रिस्तेदार होने का झांसा देकर रू0 14000/- की ऑनलाईन ठगी की गयी है। साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित गेटवे से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी धनराशी रु0 14000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस* करायी गयी l उपरोक्त पीड़ित व्यक्तियों द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना Cyber help line no- 1930 तथा साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।
-:अपील:-
➡️किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
➡️किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
➡️अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
➡️अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
➡️ऑनलाइन लोन लेने हेतु ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रयोग न करें।
➡️यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930.
पुलिस टीमः-
- निरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट (प्रभारी साईबर क्राईम सेल)
- आरक्षी 971 अरूण कुमार
- आरक्षी 328 शक्ति सिंह
4.आरक्षी 183 योगेश कैंथोला

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,