हरिद्वार:—एसपी क्राइम/यातायात हिमांशु वर्मा की फोटो का इस्तेमाल कर ठगी की वारदात को बिजनौर के गैंग ने अंजाम दिया था। सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, चेक बुक बरामद की गई है। पुलिस ने गुरूवार केा आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बुधवार को एसपी अपराध हिमांशु वर्मा को टि्वटर हैंडल पर जानकारी मिली थी कि उनकी फोटो लगाकर रकम की वसूली की गई है।सूचना देने वाले युवक ने बकायदा एक मोबाइल फोन नंबर भी उपलब्ध कराया था, जिसके व्हाटसअप पर एसपी अपराध की डीपी लगी हुई थी। एसपी अपराध की फोटो लगाकर रकम मांगने के मामले के संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस की मदद से तीन आरोपी नावेद सलीम पुत्र नईम अहमद निवासी मोहल्ला पंजाबीयान नगीना बिजनौर, विकास कुमार पुत्र सर्वेश जोशी निवासी विश्नोई सराय नगीना बिजनौर एवं अंशित विश्नोई पुत्र प्रणय सिंह विश्नोई निवासी विश्नोई सराय नगीना बिजनौर को बिजनौर से दबोच लिया। आरोपियों को दबोचकर पुलिस टीमें उन्हें यहां ले आई।नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को केार्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि मास्टर माइंड नावेद है, जो फिलहाल गाजियाबाद में रह रहा था। मास्टर माइंड के चार बैंक खाते है, जिनमें सात से आठ लाख की रकम है, जो आमजन से ठगी गई थी। लॉटरी निकलने के नाम पर भी गैंग ठगी की घटना को अंजाम देता है।
पुलिस टीम में:—1- श्री रमेश तनवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2-उ0नि0अशोक सिरसवाल कोतवाली रानीपुर
3.उप निरीक्षक समीप पाण्डेय कोतवाली रानीपुर
4- का0विपिन शर्मा
5-का0कर्म सिंह शामिल रहे।
CIU टीम में:–नरेंद्र बिष्ट CIU प्रभारी हरिद्वार। रणजीत तोमर CIU हरिद्वार।
3.का0नरेन्द्र
4.का0वसीम
5.का0उमेश शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…