हरिद्वार:–पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय/नोडल अधिकारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देशन में गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की गौकशी टीम को पतारस्सी सुराकरस्सी करने के दौरान भगवानपुर में थाना भगवानपुर के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि मक्खनपुर गांव में मोहतसीन उर्फ भोटा के द्वारा अपनी मीट की दुकान पर भैंस के मीट की आड़ में गौ मांस बेचा जा रहा है यदि आप जल्दी करें तो मौके पर पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास कर थाना भगवानपुर से अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में कॉन्स्टेबल हरदयाल होमगार्ड जितेंद्र को हमराह लिया गया तथा मुखबिर के बताए अनुसार उक्त मक्खनपुर स्थित दुकान पर दबिश दी गई तो मौके से दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल UK17H3711व एक प्लास्टिक के पीले रंग के कट्टे में गौ मांस को छोड़कर गलियों में भागते हुए दिखाई दिए तथा मौके से एक अभियुक्त मोहसीन उर्फ भोटा पुत्र वहीद निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से लगभग 87 किलोग्राम गौ मांस गोकशी उपकरण दो लोहे की छुरी, दो लोहे कुल्हाड़ी, एक लोहे का चापड, एक लकड़ी का गुटका, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तथा फरार अभियुक्त आरिफ का छूटा हुआ एम आई रेडमी कंपनी का काले रंग का मोबाइल बरामद हुआ पकड़े गए व्यक्ति से दुकान का लाइसेंस व बिल तलब किया गया तो दिखाने में कासिर रहा तथा पूछने पर बताया कि मैं यहां मक्खनपुर स्थित अपनी दुकान पर भैंस के मीट के आड़ में गाय का मांस बेचता हूं अभी हाल ही में दो व्यक्ति जो मौके से फरार हुए हैं आरिफ पुत्र जाहिद निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल तथा तसव्वुर पुत्र नवाब निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर के द्वारा ही यह गौ मांस चांदपुर गांव से बिक्री हेतु लाया गया था। मौके पर स्थानीय पशु चिकित्सक को बुलाकर गौ मांस का निरीक्षण कराया गया तथा बतौर नमूना सैंपल लेकर शेष गौ मांस को घटनास्थल के निकट ही गहरा गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। मौके से गिरफ्तार अभियुक्त एवं फरार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर धारा 5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। फरार अभियुक्तगण की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए पकड़े जाने पर उचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
गोवंश टीम व थाना भगवानपुर पुलिस की सयुक्त टीम का विवरण:-
1:- उ0नि0 आशीष कुमार।
2:- उ0नि0 शरद सिंह ।
3:- का0 राजेन्द्र सिंह ।
4:- का0 प्रवीण कुमार।
5:- का0 सुनील सैनी ।
6:- का0 प्रवीण सैनी ।
7:- का0 हरदयाल (थाना भगवानपुर)
8:- हो0गा0 जितेन्द्र ( थाना भगवानपुर)

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,