हरिद्वार:–आज 13 अगस्त को वादी सचीन पुत्र राज प्रकाश शर्मा निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि सुबह प्रतीदिन की भांती मैं कस्बा भगवानपुर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर आया तो मैने देखा कि दो व्यक्ति मन्दिर का दान पात्र तोडकर उसमे रखे दान के पैसो चोरी करके भाग जाने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 990/22 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना भगवानपुर को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम का गठन कर माल मुल्जिमानों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा से उक्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल को आने जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया। जिससे पुलिस टीम को काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप दिनांक- 13.10.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1- सचिन पुत्र रामकुमार निवासी गद्दोवाली गली थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार व 2- बिट्टू पुत्र राकेश भगत निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को मय चोरी के 150 रुपये (सिक्के) व 1550 रुपये (नोट) तथा दो पैचकस के साथ सर्विस रोड़ निकट पंचायत मार्केट भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभि0गण सम्बन्धित मु0अ0सं0- 990/22 धारा 380/411 भादवि
1- सचिन पुत्र रामकुमार निवासी गद्दोवाली गली थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
2- बिट्टू पुत्र राकेश भगत निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
बरामद सामान का विवरणः-
1- 1550 रुपये (नोट)
2- 150 रुपये (सिक्के)
3- दो पैचकस
पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 विपिन कुमार थाना भगवानपुर
2- हे0का0प्रो0 45 युवराज सिंह थाना भगवानपुर
3- का0 1458 हरदयाल पंवार
4- का0 1184 विनोद चौहान
प्राचीन शिव मन्दिर का दानपात्र तोड़कर पैसे चोरी करने वाले दो शातिर चोरो सचिन और बिट्टू को भगवानपुर पुलिस ने धर दबोचा….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,