नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के दौरान 13.54ग्राम अवैध स्मैक के साथ कोतवाली रानीपुर पुलिस ने किया एक अभियुक्त गिरफ्तार,,उत्तराखंड राज्य को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने के संकल्प लिए जाने के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार डा. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा सभी थानों को अवैध नशा की आवाजाही/बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय , क्षेत्राधिकारी सदर बहादुर सिंह चौहान महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनको कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया तथा मुखबिर से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक हिदायत दी गई।इसी के फलस्वरूप कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा सघन पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर फाउंड्री गेट से विष्णु लोक जाने वाले रास्ते जंगलके पास से एक अभियुक्त को 13.54ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक को मै यही विष्णुलोक के लडको को बेचने आया था। अभियुक्त मुशर्रफ उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व मै भी अवैध स्मैक मैं जेल जा चूका है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।पुलिस टीम:- 1-रमेश तनवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उप निरीक्षक समीप पाण्डेय कोतवाली रानीपुर
4- का0पंकज देवली
5-का0जितेंद्र
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार….एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…