चोरी के मोबाइल सहित व्यक्ति गिरफ्तार,
हरिद्वार की लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र की दो दुकानों में चोरी के सम्बन्ध में पुलिस चौकी सुल्तानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के मोबाइल फोन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई मनोज नौटियाल कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गांव घोषीपुरा कोतवाली मंगलौर का रहने वाला जुनैद पुत्र फुरकान चोरी करने का आदि और आज चोरी के मोबाइल फोन सहित गांव गाधारौना बालाजी मन्दिर की ओर आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर जुनैद को चोरी के मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस कार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी सुल्तानपुर मनोज नौटियाल कांस्टेबल अजीत तोमर पंचम प्रकाश आदि पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…