उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण थम गया है। शुक्रवार को केवल देहरादून जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं, जबकि 12 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 50 से कम हो गए हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 706 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज स्वस्थ होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 49 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। वहीं, पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमिसंह नगर, नैनीताल, चमोली, और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.42 दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनों की मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…