हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा मंडी के कुएं के पास बाबा रोशन अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़ी शानो शौकत के साथ धूमधाम से मनाया गया। दरगाह को बिजली की रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था।ज्वालापुर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में आए अकीदतमंदों ने दरगाह में जियारत कर मुल्क की खुशहाली की दुआएं मांगी। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्यों ने कुरान शरीफ की तिलावत कर अकीदतमंदों को लंगर तकसीम किया।साथ ही उर्स में कव्वाली के प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया। जिसमें मशहूर कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर महफ़िल में समा बांध दिया। देर रात तक चले मेले में अकीदतमंद लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। बाबा रोशन अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर सुगरा फातमा और अली हसनैन ने भी अकीदत के फूल पैश कर दुआएं मांगी।
ज्वालापुर में बाबा रोशन अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया धूमधाम से….अकीदतमंदों ने दरगाह में जियारत कर मुल्क की खुशहाली की मांगी दुआएं…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…