एडीएम प्रशासन पीएल शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला हरिद्वार में स्टाम्प और निबंधन शुल्क से 290.40 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। यह प्राप्ति वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुई प्राप्ति 228.66 करोड़ से लगभग 27 प्रतिशत ज्यादा है।सोमवार को एडीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विलेखों का रजिस्ट्रीकरण किए जाने और ऐसे विलेख जिन पर स्टाम्प शुल्क लागू होता है उन विलेखों पर स्टाम्प देयता के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।
एडीएम ने कहा जनता के विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय संसाधनों का होना जरूरी है। इसके लिए कुल राजस्व संग्रह में स्टाम्प ड्यूटी और निबंधन शुल्क का योगदान होना जरूरी है। कार्यशाला में रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प से सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणों के सम्बन्ध में नई जानकारी प्राप्त होने के साथ ही इस सम्बन्ध में कई शंकाओं का समाधान भी हुआ।कार्यशाला में लीज, डीड, ई-स्टैम्पिंग क्या है, ई-स्टैम्पिंग का भविष्य, विभिन्न विभागों द्वारा प्रयोग में लाये जा रहे ई-स्टाम्प के सत्यापन और प्रयुक्त होने के पश्चात ई-स्टाम्प की नियमानुसार लॉकिंग किया जाना आदि के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में आगामी दिवसों में एक और कार्यशाला का आयोजन किया जाये ताकि राजस्व प्राप्तियों में स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क का योगदान शत-प्रतिशत रहे।
इस अवसर पर सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री मुकेश भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री आर0एस0 धामी, श्री मोहन शर्मा, श्री नवल किशोर शर्मा, श्री उमेश चन्द्र गौनियाल, सभी रजिस्ट्रार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,