हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र के शास्त्री नगर बंगाली क्लोनी के सेक्टर 2 में स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग दमकलकर्मियों ने बुझा ली। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। आग लगने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। घटना करीब साढे़ चार बजे के आसपास की है।आपको बता दे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शास्त्री नगर बंगाली कालोनी सेक्टर दो में आग लग गई है। सूचना मिलने पर जब दमकलकर्मी पहुंचे तो सामने आया कि ट्रांसफार्मर पावर सप्लाई मीटर एवं केबिलों में लगी हुई थी। दमकलकर्मियों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया।
दमकल की टीम में लीड फायरमैन कुंवर सिंह राणा, राहुल शर्मा, शैलेंद्र भट्ट, कशमीर सिंह, मदन लाल शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…