हरिद्वार: नशे के कारोबार में पुरुषों के साथ महिलाएं भी मिला रही कंधे से कंधा।हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाएं जा रहे अभियान में सिडकुल थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान सवा किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार।
महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला रोशनाबाद में गांजे की तस्करी कर रही है। छापेमारी के दौरान महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि रेशमा उर्फ सोनिया के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जैल।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…