हरिद्वार:–उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वॉयड टीम ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर में छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर अवैध बूचड़खाना पकड़ा है। मौके से टीम ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से मांस और औजार मिले हैं। टीम के उपनिरीक्षक शरद सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ नमाजद मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय/नोडल अधिकारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देशन में गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की गौकशी टीम को पतारस्सी सुराकरस्सी करने के दौरान ग्राम सलेमपुर में पथरी पावर हाउस के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गोविंदपुर दादूपुर के रहने वाले इकराम के घर में इकराम एवं उसके साथियों के द्वारा गोकशी की जा रही है सूचना पर विश्वास कर उक्त पते पर गोवंश टीम द्वारा दबिश दी गई तो उक्त इकराम के घेर से तीन अभियुक्त गण अनीस पुत्र मोहम्मद उमर, उमेर पुत्र अनीस निवासी गण ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार व इकराम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम गोविंदपुर दादूपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक गहरे भूरे रंग की गाय का गौ मांस लगभग 120 किलोग्राम, गोकशी उपकरण एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, एक सुवा, दो चादर, एक प्लास्टिक की सफेद पल्ली एवं एक बजाज चेतक स्कूटर सिल्वर रंग का UK 08 C 0917 बरामद हुए साथ ही साथ उक्त घेर में दो जीवित गोवंश एवं दो जीवित भैंस वंशी पशु भी बरामद हुए, मौके पर पशु चिकित्सक डॉ सुमन सैनी को बुलाकर गौ मांस का निरीक्षण कराया गया तो उक्त पशु चिकित्सक द्वारा भी गौ मांस होना ही बताया गया तथा बतौर नमूना गौ मांस व गोवंश खाल कब्जे में लिए गए शेष गौ मांस को उक्त पशु चिकित्सक की दिशा निर्देशन पर आबादी क्षेत्र से दूर गहरा खड्डा खोद कर नष्ट किया गया। उक्त तीनों अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना कोतवाली रानीपुर पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम व 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गोविंदपुर गांव में अवैध रूप से बूचड़खाना चल रहा हैं। उत्तराखंड गोवंश सरंक्षण स्क्वॉयड टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस आने की भनक लगते ही आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलो मांस और छूरे, कुल्हाड़ी तराजू, बाट, बरामद किए। चार पशुओं को मुक्त कराकर गोशाला भिजवाया है। रानीपुर कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वॉयड टीम के उपनिरीक्षक शरद सिंह की शिकायत पर अनीश पुत्र उमर, उमर पुत्र अनीस सलेमपुर एंव इकराम पुत्र इश्लाम निवासी गोविंदपुर के खिलाफ गोकशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। टीम उपनिरीक्षक शरद सिंह, राजेन्द्र रावत, आशीष कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, आदि शामिल रहे।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त
1:- अनीस पुत्र मोहम्मद उमर ।
2:- उमेर पुत्र अनीस निवासी गण ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार।
3:- इकराम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम गोविंदपुर दादूपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1:-120 किलोग्राम गौमांश।
2:- एक लोहे का सुआ।
3:- दो छुरी।
4:- एक कुल्हाड़ी।
5:-एक बजाज चेतक स्कूटर सिल्वर कलर नम्बर UK 08C0917 ।
6:- दो चादर ।
7:-एक लकड़ी का गुटका।
8:-एक सफेद रंग की प्लास्टिक की पल्ली।
गोवंश टीम का विवरण:-
1:- उ0नि0 शरद सिंह।
2:- उ0नि0 आशीष कुमार
3:- का0 प्रवीण कुमार।
4:- का0 राजेंद्र कुमार।
5:- का0 प्रवीण सैनी ।
6:- का0 प्रवीण खत्री ।
7:- का0 सुनील सैनी।

More Stories
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं …