हरिद्वार:—संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी,कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर मायका पक्ष भी सुलतानपुर कोतवाली लक्सर पहुंच गया।
मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई।शिवानी की रविवार को दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। महिला की मौत की सूचना ससुरालीजनों ने मायका पक्ष शिवदास पुर थाना कलियर निवासी महिला के पिता मांगेराम को दे दी थी।माँगेराम का कहना है कि उन्होंने लड़की की शादी चार साल पहले को सुल्तानपुर निवासी विपिन पुत्र रमेश के साथ की थी। तथा शिवानी एक मासूम बच्चे की मां थी। शिवानी की मौैत संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाने के कारण हो गई है। थाना पुलिस ने मायका पक्ष के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सुल्तानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने बताया कि शिवानी के मायका पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। विवाहिता के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम ही कराने की बात कही थी। इसके कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में फांसी लगाकर महिला ने दी अपनी जान….पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…