हरिद्वार:–न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ – 2022 का शुभारम्भ शनिवार को विकासखण्ड बहादराबाद अन्तर्गत् न्याय पंचायत लालढांग में श्री राम विद्या मंदिर, श्यामपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रजव्वलन करते हुए जनपद में खेल महाकुम्भ – 2022 का शुभारम्भ किया गया।
इसके बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने इस मौके पर खिलाडियों को खेल महाकुम्भ की बधाई देते हुए अपने- अपने खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।मुकेश कुमार भट्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने खेल महाकुम्भ के महत्व के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की ।
तदोपरान्त आयु वर्ग अण्डर – 14 एवं अण्डर-17 में निधारित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस अवसर पर श्री दयाराम, तहसीलदार, श्रीमती बबीता श्रीनिवास, प्रधानाचार्य श्री राम विद्या मंदिर, श्यामपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्री तोमर सी०आर०सी०, श्री राजीव भल्ला, ट्रस्टी, श्री राम विद्या मंदिर, राजीव भल्ला, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीली पड़ाव, खेल प्रशिक्षक एवं युवा कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।
न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ का विकासखण्ड बहादराबाद अन्तर्गत् न्याय पंचायत लालढांग में……मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने दीप प्रजव्वलन करते हुए खेल महाकुम्भ-2022 का किया शुभारम्भ….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…