उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार के द्वारा की गई गोकशी की रोकथाम हेतु कार्यवाही में एक मृत गोवंश पशु वजन लगभग 280 किलोग्राम, गोकशी उपकरण एक दो दोपहिया वाहन बरामद।
उत्तराखंड पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय/नोडल अधिकारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देशन में गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की गौकशी टीम को पतारस्सी सुराकरस्सी करने के दौरान ग्राम खेलडी, भगवानपुर के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरोड़ा के पास जहांगीर के आम के बाग में सिकरोड़ा गांव के ही रहने वाले सुभान उर्फ मोना पुत्र अहसान
अलीशान पुत्र अहसान व असलम टांडा पुत्र सुल्तान निवासी गण ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार द्वारा गोकशी की जा रही है यदि आप जल्दी करें तो पकड़े जा सकते हैं इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा उक्त मुखबिर के बताए हुए स्थान पर दबिश दी गई तो तीन व्यक्ति किसी बड़े पशु को काट छांट करते हुए दिखाई दिए जिनके द्वारा आपस में एक दूसरे का नाम लेकर जल्दी-जल्दी काम निपटाने की बात की जा रही थी। तत्पश्चात गोवंश टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों पर दबिश दी गई तो उक्त तीनों व्यक्ति जल्दी बाजी में चप्पले छोड़कर काफी बड़े बाग क्षेत्र में घुसकर फरार हो गए, जिनको काफी देर तक तलाश किया गया परंतु उक्त तीनों व्यक्तियों में से कोई भी पकड़ में नहीं आया, मौके पर देखा तो एक मृत गहरे भूरे एवं सफेद रंग की गाय की गर्दन कटी पड़ी है जिसके चारों पांव भी कटे हुए पड़े हैं तथा आदि हाल उतरी हुई है, पास में ही गोकशी उपकरण दो कुल्हाड़ी, तीन लोहे की छुरियां, एक लकड़ी का गुटका, 500-600 ग्राम प्लास्टिक की पारदर्शी सफेद पैकिंग पॉलिथीन, एक कांटा तराजू 2 किलोग्राम बाट सहित व मौके से भागे गए अभियुक्त भागे गए अभियुक्त गण द्वारा छोड़ी गई 3 जोड़ी चप्पल है वह मौके पर खड़ी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर UK 14 R 5061 बरामद हुई, तत्पश्चात पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत पशु का निरीक्षण कराया गया तो उनके द्वारा भी मृत पशु को गोवंश पशु होना ही बताया गया तथा मेडिकल प्रपत्र तैयार कर दिए गए, फरार अभियुक्त उपरोक्त का यह जुर्म धारा 3/511 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की हद को पहुंचता है उक्त तीनों अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना भगवानपुर में धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश सरंक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। उक्त तीनों अभियुक्त गण की तलाश जारी है। पकड़े जाने पर वैधानिक/कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
फरार अभियुक्तगण ——————–
1:- सुभान उर्फ मोना पुत्र अहसान।
2:- अलीशान पुत्र अहसान ।
3:- असलम टांडा पुत्र सुल्तान निवासी गण ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
बरामदगी
1: एक मृत गोवंश पशु वजन लगभग 280 किग्रा।
2:- दो कुल्हाड़ी।
3:- तीन छुरी।
4:- एक लकड़ी का गुटका।
5:-एक कांटा तराजू मय बांट 2 किग्रा।
6:-लगभग 500-600 ग्राम सफेद रंग की पारदर्शी पैकिंग पालीथीन।
7:-एक लाल पीले रंग की बाजारू रस्सी।
8:- तीन चप्पलों की जोड़ी।
9:- एक काले रंग की हीरो स्पेलेंडर प्लस नम्बर UK 17 R 5061 की मोटर साइकिल।
गोवंश टीम का विवरण:-
1:- उ0नि0 आशीष कुमार।
2:- उ0नि0 शरद सिंह।
3:- का0 प्रवीण सैनी।
4:- का0 प्रवीण कुमार।
5:- का0 राजेंद्र कुमार।
6:- का0 सुनील सैनी।

More Stories
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं …