हरिद्वार की जीत पर जनता ने लगाई धामी के कार्यो पर मुहर: भट्ट
भाजपा ने हरिद्वार पंचायत चुनाव मे मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो पर मुहर लगाई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे जिस तरह से डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है उससे लोगों मे भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। हरिद्वार जनपद मे सडको का जाल बिछा है तो शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओ का विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक नगरी के सौंदर्य को और निखारने के लिए सरकार पूरी तरह से जुटी है। विरोधियों के द्वारा फैलाएँ गए भ्रम और दुष्प्रचार भी असफल रहा और यही मुख्यमंत्री धामी और सरकार की लोकप्रियता है। उन्होंने कहा की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही है और पीएम मोदी के मार्गदर्शन तथा सीएम धामी के नेतृत्व मे राज्य निश्चित रूप से 2025 मे देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…