हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के पथरी रेलवे फाटक के नजदीक एक व्यक्ति का शव रस्सी से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक शानिवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव रस्सी से पथरी रेलवे फाटक के नजदीक लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। पुलिस को जेब से आधार कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान पहचान पिंटू 52 वर्ष पुत्र सुखदेव निवासी कानपुर के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि व्यक्ति ने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।पथरी रेलवे फाटक के नजदीक रस्सी से लटका मिला एक व्यक्ति का शव….सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…