हरिद्वार में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भगवानपुर की सिकरोढा जिला पंचायत सीट से बसपा समर्थित प्रत्याशी दानिश्ता खातून ने प्रशासन पर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी कराने और भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले को लेकर कोर्ट जाने की बात कही है।भगवानपुर के वार्ड 16 सिकरौड़ा जिला पंचायत सदस्य की सीट पर बसपा समर्थित प्रत्याशी दानिस्था ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि मतगणना के दौरान उनको 142 मतों से जीतने की बात कही गई, लेकिन उनको जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि गर्भवती होने के बाद भी अधिकारियों ने उनको आठ घंटे तक बैठाए रखा। बाद में रि-काउंटिंग में उन्हें 67 मतों से हारा घोषित कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। उनका आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रद मत पत्रों को भी गिना गया।अब दानिश्ता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है इसलिए न्याय पाने के लिए अब को न्यायालय में वाद दायर करेंगी।
सिकरोढा जिला पंचायत सीट से बसपा समर्थित प्रत्याशी दानिश्ता खातून ने…..प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासन पर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी कराने और भाजपा प्रत्याशी को जिताने का लगाया आरोप….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…