हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर पुलिस पर पथराव घायल करने, सरकारी संपत्ति को तहस-नहस करने, आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बहादराबाद पुलिस ने कांग्रेसी नेता एवं प्रधान प्रत्याशी समेत आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया है।गुरुवार की देर रात राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में मतगणना के बाद भगतनपुर आबिदपुर प्रधान पद प्रत्याशी के परिणाम की घोषणा की थी। कांग्रेस नेता और समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, सरकारी और अर्द्ध सरकारी संपत्ति को तोड़फोड़ करते हुए पुलिस के ऊपर ईंट एवं पत्थर बरसाए गए। उपद्रवियों के पथराव में बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा और इंस्पेक्टर बीएल भारती को चोट आई है। पथराव कर पुलिस के पीछे लाठी डंडे लेकर दौड़े थे। पथराव करने वाले उपद्रवी अलीपुर रोड की तरफ भाग निकले। सूचना पर सीओ और एसपी सिटी सहित कई उच्च अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स ने आरोपियों को आम के बाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आठ नामजद और 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रोकने की कोशिश करती तब तक पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मारपीट की जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिसकर्मियों के पीछे सैकड़ों उपद्रवी लाठी डंडे लेकर भागे और देखते ही देखते ईंट, पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।मतगणना के दौरान पुलिस पर पथराव घायल करने…सरकारी संपत्ति को तहस-नहस कर… आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में….पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जैल…
मतगणना के दौरान पुलिस पर पथराव घायल करने…सरकारी संपत्ति को तहस-नहस कर… आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में….पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जैल…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,