हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र स्थित फूलगढ़ गांव में एक दिन पूर्व हुए शराब कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पथरी थाने में प्रेस वार्ता कर हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दावा किया कि कच्ची शराब पीने की वजह से फूलगढ़ निवासी पांच लोगो की मौत हुई है। इस कांड के मुख्य आरोपी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नाम बिजेंद्र है जो फूलगढ़ गांव का ही निवासी है। बिजेंद्र ने अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव जिताने के लिए अपने घर में कच्ची शराब पिलाई थी जिसे पीने के बाद पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस ने बिजेंद्र के खेत में दबाई गई 35 लीटर कच्ची शराब से भरी केन भी बरामद की है और इसके भाई नरेश की दुकान के तहखाने में छिपाकर रखी गई भट्टी भी बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया कि वोटरों को लुभाने के लिए आरोपी बिजेंद्र ने छह महीने पहले अपने खेत में भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकाली थी और अब चुनाव आने पर उसने खेत से 40 लीटर की एक केन निकालकर ग्रामीणों को पिलानी शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में फरार चल रही बिजेंद्र की पत्नी बबली और भाई नरेश को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।
पथरी के फूलगढ़ में हुए शराबकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….थाने में प्रेस वार्ता के दैरान एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने किया घटना का खुलासा….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…