हरिद्वार: रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, ने शनिवार को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय आडिटोरियम में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आनन्दमयी सेवा सदन की छात्राओं ने गणेश वन्दना-देवाश्री गणेशा प्रस्तुत करते हुये उपस्थित संस्कृति प्रेमियों को मंत्र-मुक्ध कर दिया। तत्पश्चात समारोह में आनन्दमयी सेवा सदन की छात्राओं ने ही लघु संवाद के माध्यम से भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त द्वारा स्वतंत्रता संगाम में उनकी भूमिका से लेकर देश के विकास में दिये गये योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
समारोह में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, ज्वालापुर की छात्राओं ने देश भक्तिपूर्ण गीत-ताकत वतन की हमसे है, हिम्मत वतन की हमसे है, ईज्जत वतन की हमसे है, इंसान के हम रखवाले की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, शिक्षा विभाग के अधिकारीगणों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय आडिटोरियम में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…