प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितने हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना का प्रभाव अब लगातार कम हो रहा है। रविवार को प्रदेश के नौ जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। जबकि चार अन्य जिलों में दस लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।वहीं, संक्रमण दर 2.06 प्रतिशत रही है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 279 सक्रिय मामले हैं। नैनीताल में सबसे ज्यादा 108, देहरादून में 88 सक्रिय मामले हैं। बागेश्वर में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 486 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 476 सैंपल निगेटिव आए हैं। देहरादून में चार, ऊधमसिंह नगर में तीन, हरिद्वार में दो और नैनीताल में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी में कोई मामला नहीं मिला है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितने हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितने हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…