हरिद्वार में स्थित बीएचईएल के व्यापारिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा हीप इकाई में ‘यूनिट स्तरीय गुणता चक्र सम्मेलन’ का आयोजन किया गया । इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा के संदेश द्वारा किया गया।संस्थान के सभी कर्मचारियों के नाम अपने संदेश में श्री प्रवीण चन्द्र झा ने बीएचईएल के प्रदर्शन में गुणता चक्रों की महत्ता पर विशेष जोर दिया । श्री झा ने कहा कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से हम अपनी कार्यविधियों में निरंतर गुणात्मक सुधार कर रहे हैं । इस सम्मेलन में 55 गुणता चक्रों के 350 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने–अपने क्षेत्र से संबंधित सुधार कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया । निर्णायकों द्वारा विभिन्न मापदंडो के आधार पर इन प्रस्तुतीकरणों का मूल्यांकन किया गया ।उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन के विजेताओं को अन्य राष्ट्रीय गुणता चक्र सम्मेलनों में भाग लेने का अवसर मिलता है । इस अवसर पर विभिन्न विभागों से आए अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
भेल के व्यापारिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा हीप इकाई में ‘यूनिट स्तरीय गुणता चक्र के दो दिवसीय सम्मेलन का…..भेल के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा के संदेश द्वारा किया गया उद्घाटन…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…