सिडकुल थाना क्षेत्र में 2 माह पहले फैक्ट्रीकर्मी अंकित की हत्या महज पांच हजार की उधार की रकम अदा न करने पर उसी के दोस्त ने की थी हत्या…..

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में 2 माह पहले फैक्ट्रीकर्मी अंकित की मात्र पांच हजार की उधार की रकम अदा न करने पर उसी के दोस्त ने की थी हत्या। सिडकुल पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को सिडकुल थाना कैंपस में नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 13 जून को सिडकुल की एक कंपनी से ड्यूटी कर बाहर निकल रहे कर्मचारी अंकित पुत्र ओंमकार सिंह निवासी रजक पूरा थाना नौगांवा सादात जिला अमरोहा यूपी हाल निवासी रावली महदूद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहा था। मृतक के चाचा रमेश ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरे एवं इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस की मदद से पकड़े गए मृतक के दोस्त सुनील मिश्रा पुत्र भगवानदीन मिश्रा निवासी मोहल्ला कुम्हारन टोला कस्बा गोला गोरखनाथ थाना कोतवाली जिला लखीमपुर यूपी ने हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि अंकित ने कई माह पूर्व उससे पांच हजार की रकम उधार ली थी। तय हुआ था कि तनख्वाह मिलने पर वह रकम वापस कर देगा लेकिन कई माह गुजरने के बाद भी वह टालमटोल करता रहा। दबाव बनाने पर मृतक ने रकम देने से इंकार कर दिया था, इस बात से आक्रोश में आकर ड्यूटी से वापस लौट रहे अंकित के लेबर चौक के पास पहुंचते ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

सिडकुल थाना क्षैत्र में 2 माह पूर्व हुई हत्या के आरोपी को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सदर हरिद्वार ने किया खुलासा।मृतक और हत्या करने वाला आरोपी दोनों एक ही कम्पनी में काम करते थे।₹5000 के लेनदेन को लेकर लखीमपुर खीरी निवासी सुनील मिश्रा के द्वारा अंकित की चाकू से गोदकर की गई थी हत्याआपको बता दे कि सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 13 जून को अंकित नामक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था
जिसको लेकर सिडकुल पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी प्राप्त जानकारी के अनुसार ₹5000 के लेनदेन को लेकर अंकित की हत्या की गई थी।बहादुर सिंह चौहान सीओ सदर हरिद्वार ने बताया कि 13 जून को एक फैक्ट्री में काम करने वाले शर्म एक युवक अंकित की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी इसको लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी।₹5000 के लेनदेन को लेकर इस युवक की हत्या की गई थी हत्या करने वाला युवक भी इसी फैक्ट्री में काम करता था सिडकुल पुलिस ने हत्या के आरोपी सुनील मिश्रा निवासी लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है।

You may have missed