हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को किसी व्यक्ति द्वारा गोपनीय सूचना दी गयी थी कि सिडकुल क्षेत्र में फर्जी ऑन लाइन सेण्टरों द्वारा लोगों को फर्जी टीकाकरण प्रमाण पत्र बनाकर दिये जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तुरन्त एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा को छापेमारी की कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा राजस्व की संयुक्त टीम के साथ औचक निरीक्षण करने सिडकुल पहुंचे, जहां उन्होंने फर्जी टीकाकरण प्रमाण पत्र बना रहे दो फर्जी ऑन लाइन सेण्टरों- प्रो0 सोनू शर्मा मनी ट्रांसफर एंड आनलाईन केंद्र केविन केयर काला गेट के पास रोशनाबाद एवं सलमान ऑन लाइन सेण्टर पर, जिसके मालिक का फोन नं0 7017182619 है। जिस पर लाभार्थी सुनीते कुमार जिसका फोन 9719191145 है, को पूर्ण टीका करण का प्रमाण पत्र फजी तरीके से जारी करते हुए पकड़ा गया।
औचक निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि इन दोनों लोगों के पास किसी भी प्रकार का मेडिकल सम्बन्धी डिग्री आदि नहीं है तथा बिना वैक्सीनेशन हुए ही नियम विरुद्ध प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं। इनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पूर्व में भी इन्होंने इस प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र जारी किये हैं।
सिडकुल क्षेत्र में लोगों को कोरोना टीकाकरण का फर्जी प्रमाण पत्र बनाएं की सूचना पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने छापेमारी करते हुए दो ऑन लाइन सेण्टरों पर की कार्यवाही…..

More Stories
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं …
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रेप से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर, पृथ्वी दिवस को धूम धाम से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…