हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव में जुटी बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पथरी रोह पुल बीट चौकी पर एक गाड़ी से दस पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी चालक का चालान कर दिया है। शराब को जब्त कर और गाड़ी को सीज कर दिया है।कल रात बहादराबाद पुलिस बहादराबाद धनोरी रोड पर स्थित पथरी पुल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बहादराबाद की ओर से धनोरी की तरफ जा रही कार को रुकने का इशारा किया, गाड़ी रुक गई। जब पुलिस ने चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो चालक इधर-उधर झांकने लगा। चालक ने गाड़ी से भागने की कोशिश की, पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर कार चालक को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से दस पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शराब दौलतपुर गांव में बिक्री के लिए जा रही थी। एसओ ने बताया की विनोद पुरी पुत्र इन्द्राज पुरी निवासी दौलतपुर अवैध शराब की दस पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका आबकारी अधिनियम में चालान किया गया है।बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पथरी रोह पुल बीट चौकी पर गाड़ी से दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार कर……
बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पथरी रोह पुल बीट चौकी पर गाड़ी से दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार कर……

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…