प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आकड़ें,उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले मिले, जबकि 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है।वहीं, कोरोना संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 495 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 193 और नैनीताल में 130 सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में देहरादून में सबसे अधिक 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 18, अल्मोड़ा, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, हरिद्वार में सात, पिथौरागढ़ में चार व चमोली और चम्पावत में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।तीन अन्य चार जिलों बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में बुधवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में इस साल कोरोना के 1,03,213 मामले आए हैं। इनमें से 98,671 (95.60%) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 321 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आकड़ें,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आकड़ें,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…