हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम हुआ जारी….चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां कि पूरी……देखिए नामांकन से लेकर मतदान की तारीख….. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव के लिए हरिद्वार जिले को 17 जोन और 138 सेक्टर में बांटा जाएगा। 1491 मतदान बूथ स्थापित किए जाएंगे। मतदान के लिए करीब नौ हजार कर्मचारियों की आवश्यकता है। हरिद्वार के निर्वाचन को संपन्न करवाने के लिए 24 नोडल अधिकारी और 40 प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये जाएंगे।26 सितंबर को हरिद्वार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छह ब्लॉक की 318 ग्राम पंचायत, 3722 ग्राम पंचायत सदस्य, 221 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 44 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होना है। बुधवार को चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई।हरिद्वार जिले में एक ही चरण में मतदान संपन्न कराया जाना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल और प्रभारी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन से चिह्न आवंटन तक की कार्यवाही जिला पंचायत मुख्यालय में सम्पन्न की जाएगी। वहीं प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायतों के नामांकन से चिह्न आवंटन, मतदान और मतगणना सम्बन्धित सभी कार्यवाही विकास खण्ड मुख्यालय में होंगे।हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम हुआ जारी….चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां कि पूरी……देखिए नामांकन से लेकर मतदान की तारीख…..
हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम हुआ जारी….चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां कि पूरी……देखिए नामांकन से लेकर मतदान की तारीख…..

More Stories
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं …
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रेप से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर, पृथ्वी दिवस को धूम धाम से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…