हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों शिवालिक नगर क्लोनी के बंद मकान में हुई चोरी का कोतवाली रानीपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र मूलचंद गुप्ता के द्वारा कोतवाली रानीपुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उनकी गैरमौजूदगी में बंद पड़े मकान मैं अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसके चलते कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू की जिसके लिए कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया और टीम के अथक प्रयासों तथा 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद अभियुक्तों की पहचान कर ली गई जिसके चलते अभियुक्त अमित पुत्र ब्रह्मपाल निवासी सुमन नगर थाना खेकड़ा जनपद बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 6 सुमन नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार शुभनीत पुत्र भगवतशरण निवासी ग्राम मथुरा थाना असमोली जनपद संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 6 सुमन नगर थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को उक्त चोरी के माल के साथ सुमन नगर जाने वाले रास्ते पर डबल पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया बताया जा रहा है की पकड़े गए अभियुक्तों में से अमित पुत्र ब्रह्मपाल पूर्व में भी चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है पकड़े गए अभियुक्तों में शुभनीत पुत्र भगवतशरण के आपराधिक इतिहास की जानकारी अभी जुटाई जा रही है पकड़े गए अभियुक्तों पर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवालिक नगर क्लोनी के बंद मकान में हुई चोरी के मामले में…. पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर घटना का किया खुलासा…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…