हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एंजिल्स अकादेमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानाचार्या श्रीमति रश्मि चौहान ने ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी छात्र- छात्राओं ने आज़ादी का जशन मानते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमे छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत,नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए, जिनका मार्गदर्शन कमल कुमार, सुरेंदर सिंधु, संध्या शर्मा, मीनक्षी आर्य, पारुल बिंद्रा, प्रभा सिंघानिया, ऋतु शर्मा, अनु पठानीया, चंद्रिका अरोरा व प्रियंका खरे ने किया । प्रधानाचार्या श्रीमति रश्मि चौहान ने बच्चों को बताया की कैसे ब्रिटिश सरकार ने हमारे ऊपर 200 वर्षों तक शासन किया ओर इस दौरान हम भारतियों पर कितना अत्यचार किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी तब जाकर अंग्रेजों की हुकूमत से हमारा देश आज़ाद हुआ ओर तब से लेकर अब तक हम इस दिन को आजादी के रूप मे मनाते हैं। प्रधानाचार्या ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान “हर घर तिरंगे” के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य बद्री प्रसाद उपाध्याय ने सभी विध्यार्थीयों को आज़ादी का महत्व समझाते हुए अनुशासन से जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी।इस मौके पर स्कूल में अंतर सदन नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के शिवाजी,
टैगोर, आज़ाद व रमन सदन ने हिस्सा लिया। जिसमे प्रथम रमन सदन, दूसरे पर टैगोर सदन व तीसरे पर शिवाजी
सदन रहा। इस अवसर पर छात्रों व शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकाली व “जय हिन्द” के नारे लगाए। इस अवसर पर सभी
शिक्षकगण व क्रमचारी उपस्थित रहे ।
एंजिल्स अकादेमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानाचार्या श्रीमति रश्मि चौहान ने ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…