एकम्स ग्रुप ने की आजादी के अमृत महोत्सव की शानदार शुरुआत…हर घर तिरंगा के तहत 25000 तिरंगे निशुल्क अपने कर्मचारीयों तथा अन्य लोगों में एकम्स द्वारा किए गए वितरित…..

एकम्स ग्रुप ने की आजादी के अमृत महोत्सव की शानदार शुरुआत-आजादी के अमृत महोत्सव पर एकम्स परिवार ने हरिद्वार क्षेत्र में व अन्य राज्यों में अपने विभिन्न इकाईयों में कई कार्यक्रमों सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रमों, विल्डिंग के ऊपर तिरंगे वाली लाईटिंग, सभी एकम्स इकाईयों में ध्वजरोहण कार्यक्रम प्रभात फेरी, मुख्यद्वार पर देशभक्ति के गाने, दीवारों पर अमरवीर शहीदों के छायाचित्र बनाकर स्वंत्रता सेनानियों के अमर होने के संदेश बैनर प्लांट व हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न चौराहे पर लगाकर व अपने प्रत्येक
कर्मचारियों को तिरंगा झण्डा व मिष्ठान वितरण कर बड़े धूम-धाम व हर्षोउल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है, हर घर तिरंगा के तहत 25000 तिरंगे निशुल्क अपने कर्मचारीयों तथा अन्य लोगों में वितरित किय गये एकम्स के सभी कर्मचारियों द्वारा बड़े जोश के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाये गये जहाँ एक ओर राष्ट्रभक्ति के गीत बज रहे थे, दूसरी और हर कर्मचारी देश भक्ति के नारे बड़े जोश और उमंग के साथ लगा रहा था देशभर में देशभक्ति की भवना को जगाने के उददेश्य से मनाये जाने के अलावा आजादी का अमृत महोत्सव भारत के लोगो और जांबाज सिपाहियों को समर्पित है।

इस अवसर पर विशालकाय कर्मचारियों के समूह को सम्बोधित करते हुऐ एकम्स के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है एकम्स ने राष्ट्र निर्माण
एंव सामाजिक भागीदारी के प्रण को पूनः दोहराया एवं देश के गुमनाम नायकों की कहानियों को याद करने के लिए इस थीम को रखा गया है और कहा कि आजादी पाने के लिए हमें
बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वही संदेश आने वाली पीढी तक पहुँचाना हम सबका कर्तव्य है। 15 अगस्त को कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी। इस
अवसर पर संस्थान के प्रांगण में श्री संदीप जैन व अर्चना जैन ने विशाल ध्वज लहराया गया। यह कार्यक्रम इसी प्रकार लगातार तीन दिनों तक चलता रहेगा।
इस आयोजन में एकम्स के के०डी० शर्मा, अनिल गौड, संजय राय, जे०बी०कांडपाल, वी० के० एस राठौड, सी० बी० ठाकुर, नितिन गुप्ता, कुलदीप त्यागी, रोहताश्वा,
दिनेश नन्दा, वी० पी० एस० रावत, एस० पी० ओझा, राजकुमार सिंह, निरंजन मोहन, विनय वर्मा
आदि अधिकारीगण एंव समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

You may have missed