हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीती 9 अगस्त को मोबिन के द्वारा श्यामपुर पुलिस को लूट की तहरीर दे कर शिकायत दर्ज कराई थी ।शिकायत के आधार पर दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पुलिस टीमें गठित की गई । प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पीड़ित मोबिन द्वारा पुलिस को यह भी बताया गया की लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले चार युवक थे जंगल में कबाड़ बेचने के बहाने से बुलाया गया था जो बाइक और 12000 नकद लेकर फरार हो गए थे.श्यामपुर थाना अध्यक्ष अनिल चौहान ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान के साथ-साथ श्यामपुर क्षेत्र में संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारियां जुटाई ।
हरिद्वार सीसीआर टावर में लूट का खुलासा करते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जंगली क्षेत्र होने के कारण सीसी फुटेज से कोई मदद नहीं मिल पा रही थी तमाम सीसी कैमरों की निगरानी भी की गई साथ ही 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई 15 अगस्त को मुखबिर द्वारा संदिग्धों के घूमने की सूचना दी गई लालगंज क्षेत्र में घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान लहरपुर से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 3 अवैध तमंचा छह जिंदा कारतूस सहित चाकू और लूटे गए ₹6000 बरामद हुए। उन्होंने बताया की लूट की घटना का मास्टरमाइंड परवेज ने ही पूरा प्लान बनाया था लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पूछताछ में परवेज पुत्र अयूब निवासी नेपाल बस्ती लालढाग सारिक पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला ठहरो वाला सहानपुर बिजनौर हर्ष चौधरी पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर आशुतोष चौहान पुत्र नर पाल सिंह निवासी जिला बिजनौर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने लूट का मास्टरमाइंड परवेज अपराहन के मामले में जेल जा चुका है कोर्ट कचहरी में पैसा खर्च होने के बाद श्यामपुर मैं लूट करने की वारदात को कबूला लूट के खुलासे के लिए पुलिस टीम को 15000 नगद पुरस्कार की घोषणा भी की गई ।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…